
रतलाम। एकीकृत शासकीय नित्यानंद हायर सेकंडरी स्कूल धोसवास में कारगिल विजय दिवस मनाया और राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उच्च माध्यमिक शिक्षक एवम गाइड की श्री मति ललिता कदम ने कहा कि विकट स्थिति में हमारे सैनिक हमारी भारत माता के लिए लड़ रहे थे और पाक की सेना को बुरी तरह मैदान में हराया और भारत माता की एक इंच भूमि पर कब्जा भी नहीं करने दिया श्री मति ललिता कदम ने कहा कि हमे हमारे सैनिकों की इस आहुति को निष्फल नहीं होने देना है भारत माता के लिए हर समय तैयार रहना है और भारत माता का कर्ज चुकाना है श्री मति ललिता कदम ने कहा कि आज का 26जुलाई 1999 का हमारे लिए यादगार दिन है।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक कमल सिंह राठौर ने संबोधित करते हुए सेनिको के त्याग और वीरता की गाथा से अवगत कराया और कहा कि जब हम घरों में चेन से बैठे थे हमारे सैनिक रणभूमि में लड़ाई लड़ रहे थे ऐसे महान व्यक्तित्व को सादर नमन करते हैं।
इस अवसर पर शिक्षक आशीष तिवारी, सीमा चौहान, आशा शर्मा, सुनीता गहलोत सहित छात्रा किरण डाली शिवराज गर्वित महेंद्र विशाल सागर दास कुणाल राखी बेरागी सुनीता राठौर उषा सुहानी राधिका हिमांशी कशिश भावना मनीसा पूजा आस्था आशियाना गरिमा बबलू मधु भूमिका रवीना माही सहित अन्य उपस्थित थे।