विजयवर्गीय वैश्‍य समाज रतलाम के द्वारा विजयवर्गीय समाज की आराध्या, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त मीरा बाई का जन्‍मोत्‍सव मनाया

इस्‍कॉन रतलाम द्वारा सत्‍संग किया गया

रतलाम । विजयवर्गीय समाज की आराध्या, भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त “माँ मीराबाई” की जयंती को सागोद रोड स्थित धाकड़ धर्मशाला रतलाम में विजयवर्गीय वैश्‍य समाज रतलाम द्वारा मनाई गई।
समाजजनों ने मॉ मीराबाई के पूजन कर दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा मीरा जयंती के उपलक्ष्‍य में महिला मण्‍डल के द्वारा तीज मनाई गयी तथा सांस्कृतिक आयोजन किया गया, नेहा विजयवर्गीय के द्वारा मीरा बाई के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला, कार्यक्रम में खेलकूल प्रतियोगिता में प्रथम श्‍याम सुधा विजयवर्गीय, द्वितीय प्रतीक सुनिधि विजयवर्गीय तृतीय तनुज उमा विजयवर्गीय बेस्‍ट ड्रेस में जयश्री विजयवर्गीय रही । कार्यक्रम के प्रयोजक अशोक विजयवर्गीय व ओमप्रकाश विजयवर्गीय रहे। इस आयोजन में मुख्य रूप से इस्‍कॉन से श्री अवधेत सिंह प्रभुजी, श्री राजमणि प्रभुजी, उपस्थित रहे।
इस्‍कॉन से पधारे संतो के द्वारा संत्‍संग किया गया, जिसमें सभी समाज जनों ने सहभागिता की गयी, जीवन आचरण और मीराबाई के अध्यात्म दर्शन के विषय पर आशीर्वचन प्रस्तुत किया तथा जीवन में मीराबाई के चरित्र मीरा की भक्ति को अवतरित करने की विशेष महत्वता पर जोड़ दिया । कार्यक्रम का संचालन समाज अध्यक्ष रत्‍नेश विजयवर्गीय एवं आभार महिला अध्यक्ष श्रद्धा विजयवर्गीय ने किया।
इस अवसर पर समाज के अध्‍यक्ष रत्‍नेश विजयवर्गीय, महिला मण्‍डल अध्‍यक्ष श्रद्वा विजयवर्गीय, राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी सदस्‍य तनुज विजयवर्गीय, राष्‍ट्रीय समिति सदस्‍य रामजस विजयवर्गीय, राष्‍ट्रीय समाज कल्‍याण केबिनेट सदस्‍य सुरेखा विजयवर्गीय, महिला मण्‍डल प्रदेश कार्यकारणी कोषाध्‍यक्ष सीमा विजयवर्गीय आदि उपस्थित रहें।