जैन दिवाकर विचार मंच ने बाटी पाठ्य सामग्री

पूज्य गुरुदेव आचार्य आनंद ऋषि जी म.सा. की 126 वी जन्म जयंती मनाई गई

कसरावद (खरगोन)। पूज्य गुरुदेव आचार्य आनंद ऋषि जी म.सा. की 126 वी जन्म जयंती के अवसर पर जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा द्वारा प्राथमिक विद्यालय क्रमांक एक के बच्चों को ज्ञानार्जन सामग्री एवं पानी की बॉटल वितरित की।
इस अवसर मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष नमिता लूनिया ने कहा कि पूज्य गुरुदेव कमलमुनि जी मसा के मार्गदर्शन में मंच द्वारा जीव दया एवं मानव सेवा के कार्य किए जाते है। आज गुरुदेव आचार्य आनंद ऋषि जी म.सा. की जन्म जयंती पर स्कूली बच्चों को पेन, पेंसिल, रबर, कॉपी, पानी की बोतल वितरित कर उन्हें मन लगाकर पढ़ने एवं जीवन में कुछ बनने के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यकम में पुष्पा लूनिया, उर्मिला लूनिया, मोनिका मेहता एवं प्रियंका लूनिया ने भी अपने विचार रखे। उद्बोधन के पश्चात बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं बोतल वितरित कर स्वल्पाहार कराया। कार्यकम का संचालन नमिता लूनिया ने किया एवं आभार शशि रायली ने माना। इस अवसर पर कल्पना मांडोत,मनीषा लूनिया,विनीता मांडोत, ,रूपाली डोसी,प्रीति कवाड, भावना कवाड,प्रेमचंद कवाड,विकास मांडोत,मनीष लूनिया,सचिन रायली विद्यालय के प्रधान पाठक कमल भालसे शिक्षिका लीला भालसे सहित बच्चे उपस्थित थे।