दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव को लेकर बैठक का आयोजन आज, दानपात्र भी खोला जाएगा

रतलाम। 27 अगस्त 25 से प्रारंभ हो रहे दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव की भव्य और विराट तैयारियां को लेकर श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा दिनांक – 27 जुलाई 25 रविवार समय – दोपहर 01 बजे से श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पेलेस रोड रतलाम पर ट्रस्ट सदस्यों और भक्तों की एक बैठक का आयोजन रखा गया है, बैठक के साथ मंदिर के दानपात्र को खोला जाकर दानराशि की गणना की जाएगी,
उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बतलाया कि श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर नगर का सबसे प्राचीन गणपति मंदिर है, रतलाम राज्य की स्थापना के समय श्री गणपति जी की मंदिर की मूर्ति की स्थापना हुई है, मंदिर से हजारों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है, जिनकी भावनाओं के अनुरूप ट्रस्ट समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
श्री नागल ने आग्रह किया है कि जो भी भक्त दस दिवस के लिए भगवान श्री चिंताहरण गणपति जी को स्वर्ण बर्क का चौला चढ़वाना चाहते हैं, गणेश चतुर्थी एवं अन्य दिनों में प्रसादी वितरण करवाना चाहते हैं, आरती का लाभ लेना चाहते हैं, मंदिर पर रंग रोगन, फ्लावर डेकोरेशन, लाईट डेकोरेशन, या अन्य किसी भी प्रकार की सेवा का लाभ लेना चाहते हैं उन सभी से आग्रह है कि वह समय निकाल कर बैठक में उपस्थित होने की कृपा ।
मंदिर के पंडित श्री अमित रावल, ट्रस्ट अध्यक्ष – जनक नागल, उपाध्यक्ष सचिन सिंह देवड़ा, नरेंद्र कंगारोत्र, मुकेश त्रिवेदी, रत्ना पाल, सारिका दवे राहुल शर्मा, अशोक मेहता, अमित सिंह देवड़ा, भुवनेश सिंह राठौड़, मुकेश व्यास, शुभ दशोत्तर, प्रथम बैरागी, प्रशांत बंटी व्यास आदि द्धारा मंदिर से जुड़े सभी भक्तों से आग्रह है कि समय निकाल कर बैठक में उपस्थित होने का कष्ट करें।