श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम कराएगा 1008 रसना विजय एकासना

रतलाम । आचार्य श्री रामलाल जी म सा के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक श्री रोहित मुनि जी मसा श्री जयप्रभु मुनि जी मसा श्री ब्रह्मऋषि जी मसा श्री शकुन्तला श्रीजी मसा श्री प्रीति सुधा जी मसा आदी ठाणा के पावन सानिध्य में दिनांक 27 जुलाई रविवार को समता भवन नोलाईपुरा पर प्रातः 7:35 से 8:35 तक दसवेंकालिक सूत्र पर आधारित आत्म कल्याणकारी जाप कीये जाएंगे तत्पश्चात समता शाखा एवं प्रवचन 10बजे तक उसके पश्चात 1008 आराधको द्वारा समता भवन गोपाल गोशाला कॉलोनी पर एकासना तप का लाभ लिया जाएगा जिसमें 5 विगय दूध दही तेल घी शक्कर से बनी सभी वस्तुओं का त्याग कर-कर एकासन किया जाएगा उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि यह तप अपने आप में अपनी रसना पर विजय प्राप्त करने वाला तप हे जिसे चरीत्र आत्माओं की विशेष प्रेरणा से साधुमार्गी जैन संघ द्वारा आयोजित किया जा रहा है संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ मंत्री अशोक पीरोदिया एवं संघ की सभी इकाई समता युवा संघ महिला मंडल बहू मंडल बालक मंडल बालिका मंडल के समस्त पदाधिकारियों द्वारा आव्हान किया गया है कि इस महा तप में जुड़कर धर्मआराधना का लाभ लें यह आयोजन एक अनूठा आयोजन बनने जा रहा है।

Play sound