

जावरा (अभय सुराणा) । लायंस क्लब जावरा द्वारा श्रावण मास के पवित्र माह में समाज सेवा की प्रेरणादायी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेवा गतिविधि के अंतर्गत नगर के सानिध्य कॉन्वेंट स्कूल बोर्डिया कुंवा एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय नूतन क्रमांक 2,रामबाग शासकीय त्रिमूर्ति प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को निशुल्क अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों को उपयोगी कॉपियां,पेन एवं “चैंपियन” श्रृंखला की शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।ओरउनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र प्रदीप प्रज्वलित माल्यार्पण के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा लायंस क्लब के पदाधिकारी का स्वागत और सम्मान किया गया।
इस मौके पर लायंस क्लब अध्यक्ष यश जैन संबोधित करते हुए कहा कि सेवा हमारा धर्म है ओर “बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे।”
स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को उनके भविष्य को संवारने के लिए समय-समय पर यह कार्य करते रहेंगे।
आपने यह भी कहा कि लायंस क्लब जावरा द्वारा नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से प्रतिदिन कई नेत्र ऑपरेशन होते हैं हम चाहते हैं इस स्कूल के बच्चे जिन्हें किसी भी प्रकार की आंख से संबंधित तकलीफ हो वे वहां आकर अपनी जांच करवा सकते हैं ।
शिक्षण समिति चेयरमैन लायन सुनील राठौर ने शिक्षा संसाधनों से नहीं शिक्षक से मिलती है और सही दिशा में लक्ष्य हो तो सफलता जरूर प्राप्त होती है। शासकीय विद्यालय में पार्षद प्रतिनिधि दशरथ धाकड़ का भी आथित्य प्राप्त हुआ ओर उन्हानें सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का जानकारी से अवगत कराया और स्वच्छता का संकल्प दिलाया।
लायंस क्लब जावरा के सचिव लायन अशोक चोपड़ा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है ये ही बच्चे आगे चलकर कोई राजनेता तो कोई कलेक्टर, कोई डॉक्टर तो कोई बड़ा अधिकारी बनता है। हम चाहते हैं कि बच्चे अच्छे पढ़े लिखे और उनके परिवार का नाम रोशन करें।
विद्यालय प्रबंधन के शिकारी की लायंस क्लब जावरा के इस सेवा प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा जताई। आपने कहा कि लायंस क्लब जावरा द्वारा आयोजित यह सेवा कार्य न केवल विद्यार्थियों के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी के भाव को भी उजागर करता है।
इस मौके पर लायंस क्लब जावरा के शिक्षा समिति को चेयरमैन संजय पूरी गोस्वामी पिपलौदा,पूर्व अध्यक्ष लायन पवन मोदी,लायन गोपाल सेठिया,लायन शेखर नाहर, लायन देवेंद्र शर्मा,लायन अजय चौरसिया,लायन मनीष कोचर, लायन कमल सारडा, लायन विजय राठौड़ अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।