

रतलाम। जैन सोश्यल ग्रुप इण्टरनेशनल के मध्यप्रदेश रिजन की ओर से इस माह की गतिविधि के अंतर्गत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जुलाई माह में ” स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री (कापियां, किताबें और लेखन सामग्री का) वितरण ” करने की घोषित की गई है।इसी तारतम्य में जैन सोश्यल ग्रुप रतलाम क्लासिक द्वारा दि.25.07.2025 गुरुवार को ग्राम रामपुरिया के निकट आक्यापाड़ा एवं तिखीरुंडी के दो शासकीय स्कूलों में शताधिक बच्चों को कापियां और लेखन सामग्री, बिस्कुट, पानी की बोटले , बाल पेन पेंसिल,वितरण की गई। सम्पूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी रहे श्री रितेश – बिन्दु जी लोढ़ा, श्री निर्मल – किरण जी गोखरु एवं जयंतीलाल – शोभना जी जैन। आप सभी के उदारमना सहयोग की खूब खूब अनुमोदना।इस सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए संकुल केंद्र के जन शिक्षक कमलेश शर्मा, प्रोन्नत प्राथमिक विद्यालय तीखी रुंडी शाला प्रभारी गिरधारी लाल निनामा,शिक्षिका आदिश्मा पांचाल, प्राथमिक विद्यालय आक्यापाडा शाला प्रभारी ललिता कटारा,शिक्षक मनोहर लाल परमार का आभार प्रकट करते हुए ग्रुप अध्यक्ष अभय मूणत ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी का आभार जताया।इस अवसर पर ग्रुप अध्यक्ष अभय मूणत, सचिव संजय बाफना, सेवा प्रकल्प चेयरमैन जयंतीलाल जैन, जिनेन्द्र जैन, दिलीप गेलड़ा, सुनील गांधी, प्रमोद लोढ़ा, चंदन दख,जय गांग उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजन में रितेश लोढ़ा की भूमिका सराहनीय रही।कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव संजय बाफना ने और आभार दिलीप गेलड़ा ने व्यक्त किया।