श्री साधुमार्गी जैन संघ रतलाम ने कराए रसना विजय एकासना

रतलाम । आचार्य श्री रामलाल जी म सा के आज्ञानुवर्ती शासन दीपक श्री रोहित मुनि जी मसा श्री जयप्रभु मुनि जी मसा श्री ब्रह्मऋषि जी मसा श्री शकुन्तला श्रीजी मसा श्री प्रीति सुधा जी मसा आदी ठाणा के पावन सानिध्य में दिनांक 27 जुलाई रविवार को समता भवन नोलाईपुरा पर प्रातः 7:35 से 8:35 तक दसवेंकालिक सूत्र पर आधारित आत्म कल्याणकारी जाप के पश्चात समता शाखा एवं प्रवचन का लाभ श्रावक श्राविकाओं द्वारा लिया गया उसके पश्चात आराधको द्वारा समता भवन गोपाल गोशाला कॉलोनी पर एकासना तप किए गए जिसमें 5 विगय दूध दही तेल घी शक्कर से बनी सभी वस्तुओं का त्याग कर-कर एकासन किया गया उपरोक्त जानकारी देते हुए संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि इस अवसर पर श्री रोहित मुनि जी मसा ने फरमाया कि हम हमारे जीवन में प्रेरणा ले की हमेशा दूसरों के गुनो को सकारात्मक से देख कर प्रशंसा करें एवं स्वयं की प्रशंसा कभी भी स्वयं के द्वारा नहीं करें यह भी एक बड़ा तप है श्री जयप्रभ मुनि जी ने फरमाया कि कोई भी क्षेत्र में कार्य करें स्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल शांत मन से कार्य में सफलता भी मिलेगी और मां को शांति भी एवं संघ अध्यक्ष कांतिलाल छाजेड़ ने भी अपने भाव रखें इस अवसर पर कांतिलाल छाजेड़ मदनलाल कटारिया बाबूलाल सेठिया अतुल बाफना ललित कोठारी सुशील गोरेचा विनोद मेहता निर्मल लूनिया सुदर्शन पिरोदिया अर्पित गांधी अर्पित बाफना नमन कोठारी जय बाफना श्वेता पिरोदिया कविता मेहता सुनीता मूणत सीमा लोढ़ा दशरथ बाफना सुशील गोरेचा कमल पिरोदिया सुमित कटारिया मणिलाल घोटा निर्मल मूणत प्रीतेश गादिया प्रकाश नंदेचा प्रकाश कोठारी रमेश कटारिया एवं संघ युवा संघ महिला मंडल बहू मंडल बालक मंडल बालिका मंडल के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने इस आयोजन को सफल बनाया। इस आयोजन को सफल बनाने हेतु समता युवा संघ एवं बालक मंडल के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर विकास ने के नाम एकत्रित किए।