रतलाम। श्री अनंत नारायण मंदिर पर स्वतंत्रा सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद् व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बिहार कर्पूरी ठाकुर का 97वां जन्मदिन मनाया गया। शहर युवा सचिव जय वर्मा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री बिहार कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी पदाधिकारियों द्वारा रतलाम जिले के बाल चिकित्सालय, सरकारी चिकित्सालय में स्वास्थ्य लाभ ले रहे बच्चों व बुजुर्ग को डॉक्टर योगेश निखरा के नेतृत्व में बिस्किट व सेवफल वितरित किए गए व दूसरे दिन सभी पदाधिकारियों व समाजजनों द्वारा श्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष निलेश सोलंकी व प्रदेश सचिव सुरेश भाटी, शंकर आलम जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष दशरथ परिहार, युवा अध्यक्ष सचिन वर्मा, लकी साईवाल उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री मनीष तंवर, सहसंगठन मंत्री कपिल सेन, शहर प्रभारी अनुप सोलंकी, सहप्रभारी मुकेश परिहार, मीडिया प्रभारी गौरव सोलंकी, कानून सलाहकार देवेंद्र चौहान, वकील साहब, मुकेश राठौर, गोतम परमार, संतोष सेन संतोष सेन, सतीश परमार, नंदकिशोर खींची, ओमप्रकाश देवड़ा, सतीश सोलंकी व समाजजन हेमंत सेन, अरूण टांक, भूपेन्द्र परमार, दिलीप सेन, यश सेन, रवि सेन, नरेश वक्ता उपस्थित रहे। आज पूरे भारत मे सेन समाज द्धारा अभियान चला कर कपुरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग रखी गई है।