जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन किया गया

रतलाम । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा वंदन किया गया । कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वरिष्ठ नेता फतेह लाल कोठारी जी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती शंकर जोशी ,प्रकाश मजावदिया, शांतिलाल जी मालवीय एवं सुभाष उपाध्याय थे! अतिथियों को मार्च पास्ट कर कर कार्यक्रम स्थल तक महिला सेवा दल द्वारा लाया गया! राष्ट्रीय गान के पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी के संदेश का वाचन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने किया! इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्लॉक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल एवं सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे । आभार प्रदर्शन श्री सतीश पुरोहित ने किया ।