
रतलाम । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर भी गणतंत्र दिवस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने तिरंगा फहराया ।
उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाये देते हुए श्री लुनेरा ने कहा कि आज का भारत नया भारत बनकर विश्व के मानचित्र पर उभरा है । हर क्षेत्र में हम प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्म निर्भरता की ओर तेज़ी से बढ़ रहे है । इस अवसर पर पार्टी की महिला नेत्रियां भी बड़ी संख्या में उपस्थित थी ।