रतलाम । योगधाम के डायरेक्टर एवं योग गुरु डॉ.मुकुंद वाणी का इंदौर में आकस्मिक निधन हो गया है । श्री सांई योग ध्यान केन्द्र के तत्वाधान में सांई मंदिर सभागृह में शोक श्रद्धांजली सभा का आयोजन केन्द्र के संचालक डॉ.प्रकाश चौपड़ा निर्देश पर किया गया, जिसमें केन्द्र निर्देशक डॉ.प्रदीप कोठारी एवं योगधाम के मिश्रीलाल सोंलकी ने उनके व्यक्तित्व व क तीत्व पर प्रकाश डाला एवं दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की ।
इस अवसर पर योग साधक हेंंमत मेहता, प्रो.डी.के. शर्मा, विरेन्द्र रंघुवशी , जगदीश विश्वकर्मा , विकास चौपड़ा , महावीर सिंह शक्तावत, जिनेन्द्र जैन, प्रियंका बाफना, लीना व्यास, मधु वैरागी, नावीका शर्मा, दीपा पुजंावत, जय श्री मूणत उपस्थित थे।