गणतंत्र दिवस पर सभी राज्यों सरकारों को संकल्प लेना चाहिए कि कोई भी भारतवासी ईलाज के अभाव में अपने प्राण ना त्यागे – राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश

शिवाना (राज.)। विभिन्न जाति प्रांत भाषा पंथ पहनावा विभिन्नता होने के बावजूद लोकतंत्र प्रतिदिन मजबूत होकर निखर रहा है इसका श्रेय प्रत्येक नागरिक को जाता है उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण समारोह को संबोधित करते कहा कि भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा से पूरा विश्व अचंभित हो रहा है और दांतों तले अंगुली दबा रहा है । उन्होंने कहा कि विश्व के लोकतंत्र में हिंदुस्तान गौरवान्वित हो रहा है सबके लिए आदर्श बन कर उभर रहा है। राष्ट्रसंत ने कहा कि देश चहुमुखी विकास कर रहा है हम सबको अपनी संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प लेना है । जैन संत ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर सरकारों को संकल्प लेना चाहिए कि पूरे भारत में इलाज के अभाव में कोई प्राण नहीं त्यागे, इलाज से वंचित न रहे, न्याय और चिकित्सा सस्ते और सुलभ हो ।
मुनि कमलेश ने कहा कि भ्रष्टाचार आतंकवाद मिलावट कट्टर सांप्रदायिकता और हिंसा मुक्त राष्ट्र निर्माण के लिए एक और आज़ादी का शंखनाद वैचारिक क्रांति का करना होगा । महेंद्र बागरेचा, राजमल बागरेचा घेवर चंद सालेचा भरत कानूगो सभी ने गणतंत्र दिवस पर बिहार धाम में तिरंगा ध्वज लहराया पुलिस प्रशासन की सेवा सराहनीय रही । घनश्याम मुनि, गौतम मुनि, अरिहंत मुनि, कौशल मुनि, अक्षत मुनि आदि जैन संत उपस्थित थे । इस मौके पर राष्ट्रभक्ति का गीत प्रस्तुत किया लड्डू की प्रभावना बांटी गई।