चुनाव संचालन समिति सदस्य बनने पर काश्यप द्वारा डागा का सम्मान

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की संचालन समिति में पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा को सदस्य मनोनीत किया गया है। इससे शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने अपने कार्यालय पर श्री डागा का इस मनोनयन पर सम्मान किया। श्री डागा के सम्मान के दौरान भाजपा जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, करनधीर्य बडगोत्या, आदित्य डागा, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा,निर्मल कटारिया आदि मौजूद रहे।

Play sound