रतलाम। जिला खाद बीज दवाई विक्रेता संघ के आव्हान पर प्रदेश सचिव एवं आल इंडिया प्रवक्ता संजय रघुवंशी एवं जिला अध्यक्ष रमेश गर्ग के नेतृत्व में पुरे जिले की समस्त कृषि आदान विक्रेता अपनी विभिन्न मांगों के लिए हड़ताल करके एकत्रित हो कर कलेक्टर कार्यालय में बुधवार 30 जुलाई को दोपहर 2-00 बजे जिलाधीश को ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे ।
अतः जिले के समस्त व्यापारी बन्धुओं से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में रतलाम आ कर संघ एकता का परिचय देवें ।
शहर अध्यक्ष मनोज बोराणा जिला सचिव लोकेश मित्तल, दिलीप अग्रवाल, नरेन्द्र पिपाडा, मांगीलाल मेहता, प्रवीण पाटीदार, सचिन संघवी,ओ पी पोरवाल एवं सभी पदाधिकारियों ने आग्रह किया है कि अधिक से अधिक की संख्या में रैली मैं सम्मिलित हो कर एक जुटता का प्रदर्शन करें।