महेश्वर में अग्रसेन सोशल ग्रुप की धार्मिक यात्रा एवं पारिवारिक मिलन समारोह सम्पन्न

रतलाम। सावन के पवित्र माह में धार्मिक नगरी महेश्वर में अग्रसेन सोशल ग्रुप की धार्मिक यात्रा का आयोजन किया गया। परिवार के बच्चों को धार्मिक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर से जोड़ने के लिए अग्रवाल समाज के 25 परिवारों द्वारा धार्मिक यात्रा एवं पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन धार्मिक नगरी महेश्वर में संपन्न हुआ।
अग्रसेन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि पारिवारिक यात्राओं का महत्व बहुत अधिक है क्योंकि यह परिवार के सदस्यों को एक-दूसरे के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने, मजबूत बंधन बनाने और नई यादें बनाने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। यह न केवल तनाव कम करता है, बल्कि बच्चों को दुनिया और विभिन्न संस्कृतियों के बारे में जानने में भी मदद करता है। अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने बताया कि महेश्वर, मध्य प्रदेश का एक प्राचीन और पवित्र शहर है, जिसका अत्यधिक धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह शहर नर्मदा नदी के तट पर स्थित है और इसे भगवान शिव के एक रूप महेश का निवास माना जाता है। महेश्वर का इतिहास सहस्त्रार्जुन और मंडन मिश्र से लेकर आदिशंकराचार्य तक फैला हुआ है। यह शहर मराठा काल में होलकर राजवंश की राजधानी भी रहा है, और महारानी अहिल्याबाई होल्कर के शासनकाल में इसका विशेष महत्व रहा है। महेश्वर साड़ियों के लिए भी प्रसिद्ध है, जो यहां के बुनकरों द्वारा बनाई जाती हैं।
पारिवारिक मिलन समारोह एवं धार्मिक यात्रा में महेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, संजय चौधरी, सुरेंद्र गर्ग, सुनील अग्रवाल, जितेंद्र गर्ग, गोविंद गुप्ता, आशीष अग्रवाल, आशीष कोकड़ा, सुमित अग्रवाल, डॉ तरुण गर्ग, दिनेश अग्रवाल ओम चौधरी विनोद अग्रवाल अनिल गोयल,  विशाल अग्रवाल एवं परिजन सम्मिलित हुए । कार्यक्रम का संचालन विजय अग्रवाल ने किया आभार प्रदर्शन अमित अग्रवाल ने माना।

Play sound