मानव सेवा और जीवदया के क्षेत्र में समिति जो कार्य कर रही है, वह प्रशंसनीय है – धरमचंद जैन

श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति की तीर्थ यात्रा एवं मैत्री मिलन समारोह श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ उन्हेल तीर्थ पर संपन्न

जावरा (अभय सुराणा) । “मानव सेवा और जीवदया के क्षेत्र में समिति जो कार्य कर रही है, वह प्रशंसनीय है।” उक्त विचार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा नागेश्वर तीर्थ के सचिव श्री धरमचंद जैन ने श्री नागेश्वर तीर्थ पर आयोजित मैत्री मिलन समारोह में व्यक्त किये।
आप ने कहा कि तीर्थ यात्रा एवं मैत्री मिलन समारोह को जैन वरिष्ठ सेवा समिति के माध्यम से किया तथा सदस्यों ने मेरे आग्रह को स्वीकार कर तीर्थ यात्रा में अपनी भागीदारी कर तीर्थ वंदन व तीर्थ स्पर्शना का लाभ लिया इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। आज का दिन मेरे लिए हमेशा अविस्मरणीय रहेगा क्योंकि आज ही मेरा जन्मदिन है और आप सब लोगों की शुभकामनाएं मुझे और अधिक तीर्थ की सेवा करने के लिए प्रेरणा देती रहेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री देवेन्द्र डुंगरवाल इन्दौर ने संस्था की गतिविधियों व जीव दया के क्षेत्र में किए जा रहे सेवा कार्यों से प्रभावित होकर अपनी ओर से सहयोग राशि की घोषणा की। दिनेश डूंगरवाल ने भी संबोधित किया
इस अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने स्वागत भाषण, समिति के माध्यम से संचालित की जा रही गतिविधियों की जानकारी, एवं अतिथि परिचय दिया । प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया ।
नमस्कार महामंत्र वीरांगना रमिला देवी जैन व श्रीमती रेखा सुराणा ने अपने सु मधुर आवाज में प्रस्तुति दी।प्रार्थना प्रकाशचंद्र संधवी एवं अशोक झामर ने प्रस्तुत करी एवं सब स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें ऐसी प्रभु से प्रार्थना की। अतिथियों एवं लाभार्थियों का शाल माला एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा, उपाध्यक्ष पुखराज पटवा, सचिव राजकुमार हरण, अभय श्रीमाल, अनिल चोपड़ा आदि ने किया। आनंदीलाल संघवी ने नवीन सदस्यों को शपथ दिलाई।
इन्होंने ली शपथ – पुखराज पारख, अजीत बरडिया, सुरेंद्र संघवी, मनोहरलाल चतर, वीरांगना रमिला देवी जैन लीला देवी चौरड़िया लक्ष्मी जैन।
इस अवसर पर अत्र विराजित परम पूज्य सरल स्वभावी “श्री स्मित दर्शिता श्रीजी महाराज साहब ने श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के सदस्यों एवं उपस्थित सभी श्रावक एवं श्राविकाओं को धर्म उपदेश देकर जिसमें साधार्मिक भक्ति तथा मनुष्य जीवन जो मिला है उसका सदुपयोग करने की प्रेरणा दी आपने मांगलिक श्रवण करवाई, तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यो के लिए अभय सुराणा द्वारा ज्ञानवर्धक प्रश्न पूछे गए और सभी सही जवाब देने वालों को वर्धमान मांडोत कस्तूरी चाय की और से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पुखराज पटवा तथा अनिल चोपड़ा ने किया तथा आभार सचिव राजकुमार हरण नें माना। तीर्थ पीढ़ी के पदाधिकारी एवं सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा। धरमचंद जैन परिवार नागेश्वर एवं चमेली देवीआनंदीलाल संघवी जावरा ने संघ पूजा का लाभ लिया।
तत्पश्चात अष्टापद तीर्थ जाकर दर्शन वंदन किया तथा तीर्थ पर सुस्वादु भोजन व्यवस्था के लाभार्थी अभय भंडारी, सुरेश लूक्कड़ नवाब (तीन अन्य गुप्त लाभार्थियों) का बहुमान किया! श्री संभवनाथ भगवान की आरती एवं मंगल दिया का लाभ भी सदस्यों ने लिया। इस अवसर पर अष्टापद तीर्थ पर सेवा दे रही खुशबू जैन का बहुमान भी संस्था द्वारा किया गया।

इस अवसर पर इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

नेमीचंद जैन अभय भंडारी अनिल धारीवाल आनंदीलाल लोढ़ा प्रकाश कोठारी दिलीप चत्तर रमणीक जैन समरथमल जैन एडवोकेट श्रेनिक नांदेचा राजेन्द्र कोचर प्रकाश बरमेचा अशोक धोखा अजय आंचलिया विनोद लूनिया विजय लुक्कड़ हेमंत जैन देवेंद्र जैन आदि कई दंपति सदस्य एकल सदस्य एवं वीरांगना बहनों की उपस्थिति रही। इस तीर्थ यात्रा व मैत्री मिलन समारोह की सभी ने भुरभुरी प्रशंसा की।

Play sound