जैन सोश्यल ग्रुप जावरा सेंट्रल ने प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया

जावरा (अभय सुराणा) । बरसात के मौसम में प्राकृतिक नजारों को देखने मात्र से ही मन आनंदित हो जाता है चारो ओर हरियाली कलकल बहती नदिया,उन्मुक्त बहते झरने से मन प्रफुल्लित हो उठता है ऐसे नजारों का लुत्फ उठाने सेंट्रल परिवार ने पारिवारिक यात्रा का आयोजन किया जिसमे 100 सदस्यो ने आर्यरक्षित मन्दिर मंदसौर में दर्शन वंदन कर छाब चढ़ाकर सामूहिक चेतयवन्दन किया गया। छाब के लाभार्थी अंतिम सोनल कियावत थे ढोल के साथ नाचते हुए मंदिर में भजन प्रस्तुत महावीर इंटरनेशनल मंदसौर के सदस्य विपिन कोठीफोडा संजय चौधरी आयुष जैन विकास जैन अखिलेश जैन अनिल खाबिया राकेश चौधरी निशा कोठीफोडा आदि सदस्यों ने संस्था के अध्यक्ष संजय सुराणा का साल पगड़ी द्वारा बहुमान किया गया वह सभी सदस्यों की संध पूजा कि गई।यहां से आगे गांधीसागर डैम का अवलोकन किया गया नदियों में लबालब जल के साथ ही अविस्मरणीय झरनों को बहते देख सुकून का अहसास किया। यात्रा में मनोरंजक गेम का आयोजन किया गया एवं पुरुस्कार दिए गए ।
यात्रा में हिम्मत धारीवाल,अरुण संघवी,वीरेन्द्र सेठिया,विजय संघवी,अनिल श्रीश्रीमाल का विशेष सहयोग रहा। अंत मे अध्यक्ष संजय सुराणा ने सभी सदस्यो को यात्रा सफल बनाने पर धन्यवाद प्रेषित किया गया। इस यात्रा में अमित चतर सुरेंद्र कोलन. अतुल ललवानी,सौरभ मेहता,प्मुकेश पगारिया,विनोद ओस्तवाल,राजेश सियार. राजेश भंडारी. आदर्श दख,कुणाल कोचट्टा,अतुल सुराणा ,हसमुख चतर..कमल चपडोद .रीतेश जेन सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी राजेश हीगढ ने प्रेषित की।