प. गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती मनाई गई

रतलाम । सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर के विद्यार्थियों के साथ राम बाग हनुमान मंदिर समिति एवं माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों द्वारा श्री रामचरितमानस के रचयिता महाकवि संत शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती राम बाग हनुमान मंदिर परिसर पर मनाई गईं।
माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र डागा, सचिव नरेंद्र बाहेती,माधवदास काकाणी ने तुलसीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे भगवान श्री राम,लक्ष्मण, जानकी एवं तुलसीदास जी की वेशभूषा में आए एवं सभी बच्चों ने रामायण की चौपाइयों का पाठ किया। इस अवसर पर शिशु मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सुनील लाठी,शिशु वाटिका प्रमुख कविता त्रिवेदी, सोनू पानोला,शिवांगी भंडारी,सविता परिहार,प्रियांशी चौहान, आदित्य डागा,द्वारकादास भंसाली,प्रहलाद लड्ढा,आशीष मूंदड़ा एवं 100 से अधिक संख्या में सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे उपस्थित रहे। उक्त जानकारी समाज अध्यक्ष शैलेंद्र डागा ने दी।