श्री मेहंदीकुई बालाजी मंदिर में होंगे सतत हनुमान चालीस पाठ

रतलाम, 30 जुलाई। श्री मेहंदीकुई बालाजी जन्म कल्याण न्यास एवं नवयुवक मंडल के तत्वावधान में गोस्वामी तुलसीदास जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 31 जुलाई को प्रातः 6 से रात्रि 11 बजे तक मंदिर परिसर में सतत हनुमान चालीसा के पाठ होंगे। न्यास अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, उपाध्यक्ष संजय दलाल, सह सचिव पुनीत भारद्वाज, कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा, संरक्षक शैलेंद्र डागा आदि ने धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक उपस्थित होकर श्री हनुमान चालीसा पाठ का लाभ लेने का आव्हान किया है।