23 वे तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ स्वामी का निर्वाण महोत्सव मनाया गया

रतलाम 31 जुलाई । आज श्रावण शुक्ल सप्तमी तिथि को भगवान पार्श्वनाथ स्वामी निर्वाण महोत्सव स्थानीय दिगंबर जैन नया मंदिर तोपखाना बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम भगवान के मंगल अभिषेक शांतिधारा की गई उसके पश्चात पंचान सरावगी साठ घर की गोठ के ट्रस्ट एवं सम्यक तरंग महिला मंडल के नेतृत्व में भगवान श्री पार्श्वनाथ स्वामी की पूजन की गई और उसके बाद भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।
तत्पश्चात सम्यक तरंग महिला मंडल तोपखाना के कुशल नेतृत्व में श्री दिगंबर जैन मंदिर तोपखाना से श्री ऋषभ धाम सागोदिया तीर्थ तक पैदल यात्रा संघ समाज की अनेक महिलाओं के साथ निकाली गई जिसमें हर वर्ग की महिलाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सागोदिया तीर्थ में पुनः सम्यक तरंग महिला मंडल तोपखाना द्वारा भगवान को निर्वाण लाडू समर्पित किया गया।
इस पावन अवसर पर प्रभावना का लाभ कपिल नेहल पाटोदी परिवार ने लिया
तत्पश्चात ट्रस्ट द्वारा सभी समाज जन को स्वल्पाहार कराया गया इस अवसर पर तोपखाना मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र किरण गोधा सचिव निलेश मधु गोधा , कोषाध्यक्ष आशीष प्रिनल बाकलीवाल सहसचिव विशाल भावना गोधा , ट्रस्टी यश गोधा , सम्यक तरंग महिला मंडल की अध्यक्षा सपना गोधा सचिव खुशबू पाटनी वरिष्ठ मार्गदर्शक ऊषा गोधा, सुशीला गोधा, आशा गंगवाल, रेखा बाकलीवाल, मंडल सदस्या रीता जैन, शर्मीला गोधा, रमा अग्रवाल समाज के धर्मप्रकाश जैन, अनिल पापरिवाल, अक्षय गोधा , दिलीप पापरिवाल, शुभम् जैन सहित समाज के कई दंपत्ति गण उपस्थित रहे।