सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का विश्राम हुआ

यज्ञ हवन की पूर्णाहुति व महाआरती व भण्डारा 30 जनवरी को होगा

रतलाम। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं श्री इन्द्रेश्वर महादेव मंदिर के 30 वां स्थापना दिवस के अवसर पर मंदिर समिति द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का विश्राम पोथी पूजन, महाआरती एवं कथा वाचक पं. हेमन्त जी व्यास का शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मान के साथ हुआ।
कथा में पं. हेमन्त जी व्यास ने कहा कि नाग काल का प्रतिक होता है और काल पर वही नृत्य कर सकता है जिसके देव महाकाल हो श्रीकृष्ण के इष्टदेव महाकाल है। जिस दिन जीव समझलेता है कि परमात्मा के सिवाय मेरा कौई नही है भगवान उस दिन से उसी के हो जाते है। ध्यान और भक्ति द्वारा जिसको ज्ञान प्राप्त होता है। उसको माया त्रास नही देती उसका पतन नही होता है। जो प्राणी जितेन्द्रीय बनता है उसकी बुद्घी में ज्ञान स्थिर रहता है।
मंदिर समिति के लल्लन सिंह एवं मोहन जाट ने बताया कि 28 जनवरी गुरूवार को सुबह 10 बजे अखण्ड रामायण पाठ होगा। 29 जनवरी शुक्रवार को शाम 7 बजे से सुन्दर काण्ड प्रारंभ होगा। 30 जनवरी शनिवार को सुबह 7 बजे से यज्ञ हवन होगा जिसकी पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Play sound