लायंस क्लब रतलाम क्लासिक का शपथ समारोह संपन्न


रतलाम। समाज में आई असमानता और विकृतियों को दूर करने के लिए आपसी सद्भावना प्रेम और दोस्ती के साथ-साथ सेवा कार्यों के माध्यम से समृद्धि और खुशहाली के दीप जलाए तभी समाज प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
उक्त विचार लायंस क्लब रतलाम क्लासिक की नवीन कार्यकारिणी वर्ष 2025-26 के शपथ समारोह में मुख्य अतिथि द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डिस्ट्रिक्ट 3233 g1 श्री राम जाट ने व्यक्ति किये। आपने कहा कि हम लायन की पीन इसलिए लगाते हैं कि दुनिया के किसी भी कोने में यदि हम जाते हैं तो हमें परिचय देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। लायंस जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था में सेवा का इतना महत्व है कि आप किसी भी संकट के समय किसी भी स्थान पर लायन सदस्य की मदद ले सकते हैं। हम अपने क्लब के माध्यम से समाज में उत्कृष्ट पहचान बनाएं और सेवा गतिविधियों को निरंतर संचालित करें यही लायनवाद का उद्देश्य है।
कार्यक्रम के शपथ अधिकारी पीडीजी लायन राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सेवा की अनेक संस्थाएं हैं लेकिन लायंस के जैसा संगठन दुनिया में कहीं नहीं है। हमें अंतरराष्ट्रीय संस्था का गौरव अपने सेवा कार्यो और स्थाई प्रोजेक्ट के माध्यम से जनता की सेवा करते हुए उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए बढ़ाते रहे और गरीबों की सेवा करते रहे उनके आंसुओं को पोछना हमारी सबसे बड़ी संतुष्टि रहती है ।मचासिन रीजन चेयरपर्सन संतोष मेटतवाल, मालवा कोऑर्डिनेटर पवन मोदी ने भी विचार व्यक्त किये।
आरंभ में अतिथियों ने मेल्विन जोंस के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभा आरंभ करने की घोषणा अध्यक्ष एमके जैन ने की। राष्ट्रगान ध्वज वंदना लायन दिलीप वर्मा ने की। अतिथियों का स्वागत सुरेश कटारिया, दिनेश शर्मा, संदीप निगम, प्रशांत व्यास, जगदीश सोनी, महेश व्यास, निमिष व्यास, अशोक दख, अशोक हरकावत, कमलेश पालीवाल, प्रदीप लोढ़ा, कनक मूणत, गौतम मूणत, मनोहर मूणत, अशोक गांधी, बीके जोशी, चेतन पडियार, मनीष जोशी, मनीष टॉक आदि ने किया।
इस अवसर पर क्लब द्वारा हर्ष प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को कॉपियां तथा अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई एक निर्धन छात्रा की वर्ष भर की फीस हेतु 11000 का चेक प्रदान किया गया। नवीन अध्यक्ष एमके जैन कहां कि वर्ष 25-26 में क्लब की सेवा गतिविधियों का दायरा बढ़ाते हुए स्थाई प्रोजेक्ट की शुरुआत करेंगे। वहीं शिक्षा और पर्यावरण मुख्य रूप से सेवा गतिविधियों का केंद्र रहेगा। सचिव दिनेश शर्मा ने कहा कि हम लायन वाद के समर्पित सिपाही हैं हमारे कार्य और गतिविधियां समाज और वंचित वर्ग के लिए होना चाहिए जो हमसे काफी अपेक्षाएं रखते हैं।कोषाध्यक्ष संदीप निगम ने वर्ष भर के बजट को प्रस्तुत किया ।
इस अवसर पर झोन चेयर पर्सन सरोज ओझा, अर्चना अग्रवाल, नीरज सुरोलिया, संजय गुनावत, सुनील के जैन, संतोष चाणोंदिया, सुनील जैन, एडवोकेट पुष्पा वासन, संतोष जोशी, संतोष पुरोहित, शाहिद अनेक लायन सदस्य गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आशीष जोशी शुभांगी जोशी ने किया तथा आभार चेतन परिहार ने माना।