लायंस नेत्र चिकित्सालय विगत कई वर्षों से सेवा के कार्य में निरंतर लगा हुआ है

जावरा (नि.प्र.) । लायंस नेत्र चिकित्सालय में निरंतर नेत्र ऑपरेशन के माध्यम से कई नेत्र रोगी लाभांवित हो रहे है उन सभी रोगियों को निशुल्क दवाई,चश्मा वितरण हेतु चिकित्सालय में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल शर्मा एवं जेल अधीक्षक देवेंद्रसिंह चंद्रावत अथिति के रूप में पधारे। सभी अतिथियों का स्वागत संस्था पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं से किया गया। स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष लायन यश जैन ने देते हुए कहा कि नेत्र चिकित्सालय विगत कई वर्षों से सेवा के पुण्य कार्य में निरंतर लगा हुआ है क्लब के माध्यम से सेवा कार्य के संकल्प में समाज के अंतिम पंक्ति तक पहुंच कर उनको नेत्र रोग से पीड़ित रोगियों को लाभान्वित किया जा सके।
सीएमओ ने लायंस क्लब के सेवा को सराहना करते हुए कहा कि मेरे द्वारा लंबे समय से लायंस क्लब की सेवा गतिविधि को देखा जा रहा है लायंस क्लब के सभी पदाधिकारियों बधाई देते हुए सेवा कार्य की प्रशंसा की। अतिथि जेलर साहब ने कहा मैं मालवा में लंबे समय से कार्य किया और नेत्र चिकित्सालय का सेवा कार्य सुनते हुए आ रहा हु में क्लब के सदस्यों इस तरह की सेवा कार्य के लिए बधाई देते कहा कि हमेशा में भी सदैव संस्था के साथ सेवा कार्य के लिए तैयार हु।साथ दोनों अतिथियों ने चिकित्सालय का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की जानकारी से अवगत हुए।ओर पदाधिकारी के साथ ही स्टाफ की भी सराहना की।
कार्यक्रम में संस्था के पूर्वाध्यक्ष डॉ सुरेश मेहता,कमल जैन,पवन मोदी, सुजानमल कोचट्टा, घनश्याम रामनानी,गोपाल सेठिया,रजनीकांत शाह,अरुण संघवी, कोषाध्यक्ष राकेश पी कोचट्टा एवं लायन साथी कमल सारडा,अनूप शर्मा आदि साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अर्पित चत्तर ने किया और आभार सचिव अशोक चोपड़ा ने माना।

Play sound