श्रावण माह में 100 से अधिक जोड़ों ने पार्थिव शिवलिंग का पूजन अभिषेक व विसर्जन कर आरती की

रतलाम । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में श्री शिव आराधना महोत्सव समिति द्वारा श्रावण माह में पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन अभिषेक व विसर्जन कर आरती की जा रही है। शनिवार को सत्यनारायण कसेरा के मुख्य जजमान में शिवलिंग का निर्माण पूजन कर आरती की गई तथा प्रसादी वितरित की गई इस दौरान अध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश कुमार बिंदल संगठन सचिव पूरणमल अग्रवाल राधावल्लभ पुरोहित सहित नागरिक मौजूद थे 100 से अधिक जोड़ों ने पूजन विसर्जन में भाग लिया।

Play sound