रतलाम। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज रतलाम के तत्वाधान में सामूहिक श्रावणी उपाकर्म का आयोजन दिनांक 9 अगस्त, शनिवार को गंगा आश्रम, चम्पाविहार के पास, सागोद रोड़, रतलाम पर पं चन्द्र शेखर जोशी के सानिध्य में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम संयोजक पुष्पेंद्र जोशी ने बताया कि रक्षाबंधन दिनांक 9 अगस्त प्रातः 7:00 बजे से हेमाद्री, दशविध स्नान, प्रायश्चित ,तर्पण ,जनेऊ परिवर्तन के बाद हवन के साथ श्रावणी उपाकर्म कार्यक्रम सम्पन्न होगा। सभी महानुभाव अपने साथ पूजापात्र, आचमनी, तर्बाना,पंचपात्र, आसन, धोती, टावेल लावे, शेष सभी पूजा सामग्री निशुल्क उपलब्ध रहेगी।
पं. बंसीलाल शर्मा , पातीराम शर्मा, अनिल भट्ट, सुशील नागर, कृष्ण गोपाल आचार्य, मधुसूदन पंड्या, भूषण बर्वे, वीरेंद्र कुलकर्णी , दिलीप व्यास, सुरेश जोशी, सत्यदीप भट्ट , बृजेंद्र मेहता, महेंद्र व्यास, अमर सारस्वत, शरद शुक्ला, विजय शर्मा, चेतन शर्मा, जगदीश उपाध्याय, डॉ आई. पी. त्रिवेदी, जितेन्द्र कौशिक, एवं सभी ब्राह्मण संगठनो ने ब्राह्मण समाज के अतिरिक्त भी सभी जनेऊधारी बंधु एवं जनेऊधारी बच्चों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।