पिछले जन्मों के अच्छे पुण्योदय से साधु संतों कि सेवा का लाभ मिलता है

जावरा (अभय सुराणा)। पिछले जन्मों के अच्छे पुण्योदय से साधु संतों कि सेवा का लाभ मिलता है ओर कुछ ऐसे विरले मनुष्य होते हैं जिनकी पुण्यवानी प्रबल होती है ऐसे परिवार ही साधु संतों के लिये भवन आदी बनाते हैं जिससे विहार करते साधु को ठहरने गाचरी का लाभ मिलता है। जो कि भगवान महावीर के सच्चे अनुयायी होते हैं इसलिए आप हम सभी को मिलकर कुछ ना कुछ करना चाहिए जिससे साधु संतों को वर्तमान समय में कुछ लाभ मिल सके आप श्रावक श्रावीका साधु संतो के अम्मा पिया हो आप सभी साधु संतों का ध्यान रखते हुए उनकी सेवा का लाभ लेवें आज ऐसे ही अम्मा पिया के रुप में धर्मचंद पंकज कुमार वैभव कुमार भव्य कुमार श्रीश्रीमाल है जिन्होने ग्राम राजाखेडी मै श्री कस्तुर प्रताप विहार धाम बनाया जिसका लाभ सभी साधु संतो को मिल रहा है पुरा परिवार धन्यवाद का पात्र हैं ।
उक्त विचार ग्राम राजाखेडी स्थित श्री कस्तुर प्रताप विहार धाम पर धर्मसभा मै जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म सा ने व्यक्त किये। प्रवचनकार उपप्रवर्तक श्री चंद्रेश मुनी जी म सा, संस्कार मंच प्रणेता युवा प्रेरक श्री सिद्धार्थ मुनी जी म सा, मधुर गायक श्री शालीभद्र मुनी जी म.सा. आदी ठाणा 4 ने भी अपने विचार व्यक्त किये । विहार धाम पर सभी आंगुतक का स्वामीवात्सलय एवं प्रभावना का लाभ धर्मचंद पकंज कुमार वैभव कुमार भव्य कुमार श्री श्री माल ने लिया।
ज्ञात रहें कि इंदोर का चार्तुमास पुर्ण कर 26 जनवरी दोपहर 4 बजे जावरा जैन दिवाकर भवन जैन दिवाकर मार्ग जावरा पर पधार गये है। उक्त जानकारी देते हुए जैन कांफ्रेंस युवा शाखा नईदिल्ली के राष्ट्रीय मंत्री संदीप रांका ने बताया कि साथ ही पुज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा के पूज्यनीय गुरुदेव मुनिंद जैन दिवाकर करो आनंद के जाप दिवाकर भवन मै प्रात: 9:30 से 10 तक जैन दिवाकर भवन पर भी संपन्न हुए। जिसके लाभार्थी मनोहरलाल नवीन कुमार नगीन कुमार चपडोद परिवार रहें।
आप प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म सा का चार्तुमास वर्ष 2011 मै जावरा नगर मै पुज्य गुरुदेव संथारा साधक महाश्रमण प्रवर्तक श्री रमेश मुनी जी म सा के सानिध्य में हुआ था आपका जावरा संघ से विशेष स्नेह अपनत्व है। 28 जनवरी को प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म सा आदि ठाणा प्रात: 8 बजे समकित परिवार द्वारा आयोजित सामुहिक वर्षीतप पारणे मै मंगलाचरण सभी तप आराधक को प्रदान करेंगे उसके पश्चात श्री साधुमार्गी शांत क्रांति जैन श्रावक संघ जावरा के नवकार भवन पर श्री शांतीमुनी जी म सा के साथ सामुहिक प्रवचन प्रात: 9 : 15 से 10:15 तक करेंगे। आपका 18 फरवरी का मंगलप्रवेश जैन दिवाकर श्री चौथमल जी म सा कि जन्म भूमि नीमच होगा एवं 21 फरवरी को संस्कार मंच प्रणेता श्री सिद्धार्थ मुनी जी म सा की पावन प्रेरणा से जमुनिया कला मै नव निर्मित स्थानक भवन का उद्घाटन होगा।
उक्त आयोजन मै श्रावक संघ जावरा के पुर्वाध्यक्ष बंसती लाल चपडोद, पुखराज कोचच्टा, सुशील चपडोद के साथ मनोहरलाल चपडोद, राकेश मेहता, सुजानमल कोचच्टा,अजीत रांका, अभय सुराणा, सुजानमल ओरा, मोहनलाल पोखरना, रमेश चंद जैन एडवोकेट, सुभाष टुकडीया, सुशील मेहता, अशोक झामर, नवयुवक मंडल जावरा अध्यक्ष मनोज डांगी, अनिल पोखरना, ललित भंडारी, मांगीलाल भंडारी, पुखराज भंडारी, मणीलाल पोखरना, लाभचंद चपडोद, जतिन कोचच्टा, प्रकाश चंद श्रीश्री माल, रमेश चंद श्री श्री माल, अशोक गोरेचा, संदिप श्रीश्री माल, सुरेश लुक्कड, अनिल लुक्कड, आशीष पोखरना, प्रकाश श्रीश्री माल, गोरव भंडारी, सुभाष चोरडिय़ा, दिलीप झामर, प्रकाश छाजेड, संजय सुराणा, पराग कोचच्टा, संजय झामर, सुनील श्री माल, अतुल मेहता, मनीष पोखरना, राजेश कोचच्टा, अजय चपडोद, आदी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन श्री संघ महामंत्री कनकमल चोरडिय़ा ने किया।