महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन


रतलाम 2 अगस्त। वार्ड क्रमांक 8 में सनसिटी कॉलोनी व गणेश नगर उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल, पेवर ब्लॉक व ओपन जिम लगाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद पप्पू पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, भाजपा नेता मनोज शर्मा आदि उपस्थित थे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि 20 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 8 में सनसिटी कॉलोनी व गणेश नगर उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल, पेवर ब्लॉक व ओपन जिम लगाने के कार्य किया जायेगा। उद्यान विकसित होने पर क्षेत्रवासियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा जहां बच्चे खेल सकेंगे व यह उद्यान बुजुर्गो को सुकुनभरे पल प्रदान करेगा। उन्होने कहा कि नगर विकास हेतु नगर निगम तो अपना कार्य कर ही रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि रतलाम शहर को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।
भूमि पूजन के अवसर पर विवेक शर्मा, डॉ0 राजेन्द्र राठौर, राकेश शर्मा, सुरेन्द्र जैन, विनोद राठौर, नीलेश पाठक, गंगाधर पाण्डे, सुधा राठौर, कविता राठौर, नीलम शर्मा, आशुतोष द्विवेदी, पुष्कर त्रिवेदी, नरेन्द्र राठौर, धीरज प्रजापत, संजय पाण्डे, ओ.पी. झवंर, मनीष कोलबेकर, मंगलसिंह चौहान, अन्नू विजयवर्गीय, श्रीमती अजमेरा सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।