एसवाय एस साइक्लोथान ग्रुप द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया

रतलाम । व्यक्ति स्वस्थ रहे व प्रसन्न रहे इस उद्देश्य को लेकर एसवाय एस साइक्लोथान ग्रुप द्वारा रविवार को सुबह शहर सराय से रतलाम से सैलाना तक साइकिल रैली का आयोजन ग्रुप सयोजक डॉ राहुल पंजाबी के नेतृत्व में किया गया । रैली से पहले साइकिल चालकों को संबोधित करते हुए डॉक्टर पंजाबी ने कहा कि नियमित साइकिल चलाने के कई फायदे हैं जिसमे शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य में सुधार वजन घटाने में मदद और पर्यावरण के लिए सकारात्मक प्रभाव शामिल है साइकिल चलाने से व्यक्ति को ब्रेन स्ट्रोक, दिल का दौरा, कुछ प्रकार के कैंसर ,अवसाद, मधुमेंह, मोटापा और गठिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचने में काफी मदद मिलती है एक व्यक्ति को औसत प्रतिदिन 10 से 12 किलोमीटर साइकिल चलाना चाहिए साइकिल चलाते समय साइकिल की गति सामान्य रखें तथा बहुत तेजी से नहीं चलाएं साइकिल चलाते समय आपस में बातचीत नहीं करना चाहिए साइकिल चालकों ने इस दौरान प्राकृतिक वातावरण का भी सूक्ष्म अध्ययन किया रैली सैलाना से वापस रतलाम आकर समाप्त हुई साइकिल रैली में 20 से अधिक चालक शामिल हुए ।

Play sound