गौ माता सेवा समिति द्वारा गरीब व निर्धन वर्ग की महिलाओं के साथ हल्दी कुमकुम मनाया

कसरावद । मकर सक्रांति पर हम हल्दी कुमकुम का पर्व तो सभी अपने अपने समाज व परिचितों के बीच मनाते है। लेकिन गौ माता सेवा समिति द्वारा गरीब व निर्धन वर्ग की महिलाओं के साथ हल्दी कुमकुम मनाया। जिसमे गरीब बस्ती में जाकर गौ माता सेवा समिति के संयोजक-नमिता लूणिया रूपाली लूणिया एवं सभी सदस्यों ने महिलाओं को हल्दी कुमकुम कर उन्हें चूड़ी, बिछूडी देकर मुंह मीठा कराया व इसके साथ ही साड़ीया भेट की।
इस मौके पर गौ-माता सेवा समिति के सदस्य – चंदा सर्राफ,उषा पाटीदार,उषा चौधरी,रंजना पाटीदार, मिनु प्रजापत,संगीता पाटीदार,शुशीला पटेल भगवती पाटीदार आदि मौजूद थे ।