
रतलाम। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री पूर्व सांसद कांतिलाल भूरिया आज अल्प समय के लिए रतलाम प्रवास पर पहुंचे, सर्किट हाउस पर कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात करते हुए संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की । कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनकर श्री भूरिया का स्वागत किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया लंबे समय के बाद अपने संसदीय क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे। ऐसे में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया से उन्होंने संगठन में चल रही गतिविधियों के बारे में चर्चा की !! नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने श्री भूरिया का स्वागत किया।
रतलाम शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर , वरिष्ठ नेत्री यासमीन शेरानी ,सचेतक आशा रावत के साथ अन्य महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष में स्थानीय सर्किट हाउस पर ही रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर मनाया !!इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस संगठन की समस्त महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर की माता बहनों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए उनके जीवन खुशहाली एवं सुख समृद्धि में वृद्धि होने के साथ निरोगी रहे जैसी कामना की इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, ग्रामीण कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राजेश भरावा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, श्रीमती यास्मीन शैरानी, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, नगर निगम उपनेता कमरुद्दीन कछवाय, राजीव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद बुसत, NSUI निलेश शर्मा, वरिष्ठ पार्षद वहीद शैरानी, नासिर कुरेशी, सचेतक श्रीमती आशा रावत, कविता महावर, हितेश पेमाल, सेवादल के एल गोसर,राजनाथ यादव, विजय उपाध्याय, रानी देवड़ा, प्रदीप राठौर, हिना शेख, राधा प्रजापत, हेमंत नेका, मनोज खोईवाल, जायदा बेन, शाकिर खान, भरत सेन,थावर भूरिया,राजीव देवड़ा, सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।