रतलाम जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारम्भ हुआ

रतलाम। जिला क्रिकेट संघ के सचिव जोस चाको ने बताया कि एमपी क्रिकेट एसोसीएशन से संबंधित उज्जैन संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी ज़िलों में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए रज़िस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है , जिसकी अंतिम दिनांक 10 सितंबर 25 है रतलाम ज़िले के खिलाड़ी जिन्हें रजिस्ट्रेशन कराना है तो अपना फॉर्म डाट की पुलिया के समीप स्थित जेआरआई खैल मैदान ,नटराज स्पोर्ट्स या केशव स्पोर्ट्स से दोपहर 3 बजे से 6 बजे के बीच ले सकते हैं ,एवं खिलाड़ियों को स्वयं अपना फॉर्म 10 सितंबर 25 तक भरकर यही जमा कराना होगा, जिन खिलाड़ियों ने रज़िस्ट्रेशन करवाया होगा वे ही MPCA से सम्बंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं ट्रायल्स के लिए पात्र होंगे । अधिक जानकारी के लिए लोकपाल सिंह सिसोदिया से 9407107478 पर संपर्क कर सकते है।

Play sound