

रतलाम। बसंत कालोनी के रहवासियो ने उकाला रोड के निर्माण कार्य को आधे मे ही रोक देने व उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओ व आयदिन हो रही सड़क दुर्घटनाओ को लेकर मुख्य मार्ग को रोककर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम करने वालो मे अधिकतर वहा की महिलाए,वृध्द व क्षेत्रीय रहवासी बड़ी तादाद मे उपस्थित थे।रहवासियो ने सड़क के दोनो ओर से मार्ग को रोककर यातायात अवरुध कर दिया।जिससे मार्ग के दोनो ओर वाहनो की लम्बी कतार लग गई ।जिससे लोगो को आने जाने मे काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा ।
पहुचे जिम्मेदार अधिकारी
यातायात अवरोध होता देख तुरंत वहा निगम के जिम्मेदार पदाधिकारी भी पहुच गए।किन्तु स्थानीय रहवासियो ने उनकी एक न सुनी।और निगम प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। बात बिगड़ती देख वहा पर सम्बधित थाने के थाना प्रभारी मय पुलिस बल के वहा पहुच गए।
ओर उन्होने भी रहवासियो को समझाईश देते हुए मार्ग को खोलने का कहा व यातायात बहाल करने को कहा।ओर उनकी समस्याओ को लेकर एसडीएम महोदय को अवगत कराया ।
यातायात बहाल होने के पच्छात क्षेत्रीय रहवासी एसडीएम के यहा पहुचे व उन्हे अपनी समस्याओ से अवगत कराने हेतु चार सुत्रिय मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा।ज्ञापन देने वालो मे मुख्य रुप से टाइगर ग्रुप संचालक लखन राजवनिया,वरुण रुपानीया,परमानंद सोनगरा,पत्रकार भरत शर्मा,वर्षा भल्ला,दिनेश बैरागी,व गायत्री प्रसाद दिक्षित उपस्थित थे।
उकाला रोड का कार्य विगत कई महिनो से बन्द पड़ा हुआ है,यह लोकल मुद्दा न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता से उठाया था।जिससे प्रशासनिक स्तर पर काफी ऊहापोह मची थी,ओर इस विषय को लेकर विधायक को भी अवगत कराया था जिससे कार्य तो चालू हो गया था किन्तु विभागो द्वारा आपसी तालमेल न बैठ पाने के कारण काम फिऱ बन्द हो गया। जिससे आय दिन समस्याये बड़ती जा रही है स्थानीय प्रशासन को भी कभी कोई बड़ी जनहानी न हो इस ओर भी ध्यान देना चाहिये।