रतलाम । शांति एवं अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगम गांधी उद्यान पर मनाई गई। सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं उसके पश्चात शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, नेता प्रतिपक्ष यास्मिन शेरानी ,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मयंक जाट, सेवादल प्रदेश सचिव रजनीकांत व्यास ,सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत ने गांधी विचार पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात सभी ने संप्रदायिकता एवं आतंकवाद से लड़ने की शपथ ली तत्पश्चात 2 मिनट का मौन रख श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रभु राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष मोहसिन भाई शैरानी, कमरुद्दीन कछवाय, विजय सिंह चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना बग्गा, महिला सेवा दल संगीता कांकरिया, गोपाल चंदवाडिया, यंग ब्रिगेड सेवादल धर्मेंद्र शर्मा, रवि वर्मा, इंदर सोनी, सुजीत उपाध्याय , जोयब आरिफ, दीप्ति दीक्षित, वहीद शैरानी, चंद्र प्रकाश पुरोहित, अफजल हुसैन, जितेंद्र हाड़ा पंडित, शीतल सेन, जितेंद्र मिर्ची, कैलाश सोलंकी गुड्डा, अनिल नांदेचा ,जितेंद्र सिंह, संजय ब्रह्मेचा ,अनवर लाला, आनंदीलाल चौहान, ईश्वर बाबा, संजय खंडकर, युसूफ शाह, अमृत राठौड़, रजिया मंसूरी, तबस्सुम खान, मनोज डामोर, शेर सिंह ठक्कर, आरिफा खान, साजिद अब्बासी, ताज खान, नजमा खान, संजय चौधरी, मांगीलाल जैन, प्रदीप बटवाल , पाचीबाइ,जितेंद्र ठन्ना , महेश गहलोत, मनोज खोईवाल,सतीश गिरी, इक्का बैलूत, विजय पंड्या लाला मुंतज़िर हुसैन लल्लू सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।