भारत स्काउट गाइड तथा एकीकृत शा.नित्यानंद उ. मा. विद्यालय धौंसवास द्वारा संयुक्त रूप से 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

रतलाम। भारत स्काउट गाइड तथा एकीकृत शासकीय नित्यानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौंसवास द्वारा संयुक्त रूप से 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।आज प्रातः भारत स्काउट गाइड एवं विद्यालय छात्राओं की रैली आयोजित की गई। रैली विद्यालय से प्रारंभ होकर ग्राम का भ्रमण करते हुए पंचायत भवन पहुंची। वहां सरपंच अनिल पाटीदार द्वारा झंडा फहराया गया और राष्ट्रगान गया इसके पश्चात पुनः रैली विद्यालय पहुंची एवं विद्यालय के आधार स्तंभ प्राचार्य गोपाल वर्मा द्वारा झंडा फहराया एवं राष्ट्रगान समस्त विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा गया। उसके पश्चात प्राचार्य महोदय द्वारा अतिथियों का सत्कार किया गया गाइड छात्राओं द्वारा अतिथि को सम्मान दिया गया। अतिथियों द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

प्राचार्य द्वारा स्वतंत्रता हमको यूं ही नहीं मिली क्रांतिकारियों त्याग और बलिदान से हमें यह आजादी मिली है क्रांतिकारी वीरों की गाथा छात्राओं को सुनाई गाइड श्रीमती ललिता कदम द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किस तरह अंग्रेजों ने हमारे देश पर कब्जा कर लिया और धीरे-धीरे हमें हमारे देश को गुलाम बना दिया हमारा भारत सोने की चिड़िया था तो फिर कैसे गुलाम हुआ जो व्यक्ति हमारे देश से कच्चा माल ले जाकर उसे चार गुनी कीमत पर लाकर वापस बेचते थे और हमारे भारतीयों में आपस में फूट डालकर राज करने की उन्होंने नीति अपनाई और हमारा देश टुकड़ों में बट गया इसका फायदा उन अंग्रेजों ने उठाया और हमारे देश पर राज करने लगे हजारों वर्षों की गुलामी के बाद हमारे क्रांतिकारी वीरों देश भक्तों ने अपने प्राण एवं बलिदान से हमारे देश को आजाद कराया इसी कारण हम आज स्वतंत्रता पूर्वक सांस ले रहे हैं और देश प्रगति कर रहा है।

Play sound