रतलाम। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को दारुल उलूम अरबिया सिरानिया एवं स्टार अकादमी स्कूल में मुख्य अतिथि अंजुमन सदर इब्राहिम शैरानी, सैयद मुख्तार अली, अबरार खान, द्वारा झंडा वंदन किया गया। स्वागत भाषण स्टार अकादमी की प्रिंसिपल श्रीमती फिजा हुसैन ने किया ।
मुफ्ती जुबैर, द्वारा तिलावत की गई एवं बच्चों ने देशभक्ति पर अपनी प्रस्तुति पेश की इस अवसर पर मदरसा एवं स्कूल संचालक वाशिद खान, समाजसेवी आरिफ मामा,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मंनसूर जमादार, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मेहमूद शैरानी, भाजपा कुशाभाऊ ठाकरे मंडल उपाध्यक्ष मंडल मुबारिक शैरानी, कमर पटेल,शरीफ शैरानी, अकरम पहलवान, आदम बाबा, आबिद शैरानी,अबरार शैरानी,मदरसे के उस्ताद व हाफिज एवं स्कूल के टीचर्स स्टॉप समाज जन आदि मौजूद थे।
एवं इनके बच्चे एमबीबीएस बनने पर माता-पिता का सम्मान किया जिसमें पहला सैय्यद मुख्तार अली, और उनकी पत्नी सैयद नरगिस अली, हुज़ेफा अली,के माता-पिता थे। हमारे दूसरे अबरार खान, और उनकी पत्नी श्रीमती परविन खान, इम्तियाज खान,के माता-पिता तीसरे बशीर खान,और उनकी पत्नी श्रीमती रेहाना खान, डॉ. मुनाफ खान,के माता-पिता का सम्मान किया गया। आभार मुफ्ती शोएब, द्वारा किया गया।