स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स ऐसोसिएशन का स्नेह सम्मेलन संपन्न

व्यापारी परमार्थिक ट्रस्ट बनाने का रखा सुझाव

रतलाम । स्वतंत्रता दिवस के मौके पर संस्था के स्नेह सम्मेलन के अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर ने अपने संबोधन में विचार व्यक्त किए। मंडी प्रांगण के प्रवेश द्वार पर व्यापारी संगठन एकजुट होकर प्रत्येक कृषि उपज की ट्राली से मात्र ₹10 का राजस्व प्राप्त कर लेवे और उस ₹10 का भुगतान विक्रेता कृषक को पुनः क्रेता व्यापारी कृषि उपज के भुगतान के समय प्रदान कर दे।
उक्त राशि से कृषि उपज के व्यापार से जुड़े समस्त व्यापारी परिवारों की जानकारी कंप्यूटर में एकत्र रहे तथा व्यापारी परमार्थिक ट्रस्ट बनाकर उक्त राशि का सदुपयोग सभी सदस्यों के परिवारजनों को निशुल्क चिकित्सा की सुविधा प्रदान की जा सकती है।
साथ ही समस्त व्यापारियों का सुविधा अनुसार वर्ष में एक बार पारिवारिक मिलन समारोह के माध्यम से जुड़ने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। आज के समय में समाज के सामने फिजिकल फिटनेस की बहुत बड़ी समस्या मुंह बाए खड़ी हुई है। ट्रस्ट के माध्यम से अपने सदस्य व्यापारियों को तथा उनके परिवार को अच्छे ट्रेनर के माध्यम से निशुल्क व्यायाम करने के केंद्र स्थापित किए जा सकते हैं। एक बार व्यवस्था प्रारंभ हो जाने पर भविष्य में ट्रस्ट तुलावटी बंधुओं तथा श्रमिक बंधुओं के परिवारों को भी सुविधा से जोड़कर व्यापक रूप प्रदान कर सकता है ।
इस सुविधा को प्रारंभ करने के लिए व्यापारी संगठन, जिला प्रशासन, मंडी प्रशासन तथा जनप्रतिनिधि के साथ बैठकर चर्चा कर योजना को मुर्त रूप प्रदान करने में सहयोग किया जा सकता है। इस योजना को भविष्य में व्यापारी शिक्षा के क्षेत्र में भी जोड़कर अपने सदस्य परिवारों को लाभान्वित कर सकता है। स्नेह सम्मेलन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभय सेठिया, कोषाध्यक्ष कांतिलाल जी चोपड़ा, संचालकगण डॉ बी एल मेहता, हितेश मेहता हेमकांत दवे,राजेंद्र बाफना, प्रकाश पीपाड़ा, मुख्तियार अली, मांगीलाल मोदी, मनोज जैन, पंकज चोपड़ा आदि सदस्यों ने भी अपने विचार रखे। संस्था के भवन निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं का भी स्वागत सम्मान किया गया।
साथ ही संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर को भी उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ व्यापारी संघ एवं संचालक श्री हेमकांत जी दवे ने की तथा आभार संस्था सचिव वर्धमान बर्डिया द्वारा माना गया । कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष कांतिलाल चोपड़ा ने किया।
मंडी प्रांगण में प्लेटफार्म के ऊपर से पतरे हटाकर उनको RCC की छत डाल दी जावे तथा छोटे बड़े व्यापारी को ऊपर पेमेंट काउंटर और नीचे माल रखने की सुविधा दी जाए तथा संपूर्ण मंडी प्रांगण को पेट्रोल पंप की तर्ज पर पतरों से कवर्ड किया जाए ताकि मूल्यवान कृषि उपज जैसी वस्तु को सुरक्षित रखने की सुविधा सारे व्यापारियों तथा किसानों को मिल सके । इस पुनीत कार्य से मंडी का व्यापार भी बढ़ेगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे ।