जब भी बोलो मीठी वाणी बोलो : साध्वी सौरभप्रज्ञा म.सा.

रतलाम । जैन दिवाकरीय महासती डॉ संयमलताजी मसा ने नीमचौक जैन स्थानक पर आयोजित धर्मसभा मे कहा की परिग्रह परिमाण व्रत की व्याख्या को आगे बढाते हुए एक रूपक के माध्यम से समझाया कि नियत बिगाड़ी बावरे, नही भाग्य में कोड़ी धन वारा रो धन गयो, आँख मुफ्त में फोड़ी। साथ ही उन्होंने फरमाया की गगरी फुट गई तो जल का क्या करोगे आशाओं का अंबार लगाने वालों, जब साँस की डोर टूट जाए तो इस धन का क्या करोगे।
महासती जी भी फरमाया की आगम में बताया गया है कि सागर का गड्ढा कितनी भी नदियों का पानी भर जाए कभी भरता नही है, पेट का गड्ढा भी कभी नही भरता है, और जो हमारे भीतर तृष्णा और इच्छाओं का गड्ढा है वो भी कभी नही भरता है, इच्छाए आकाश के समान अनन्त है । कुछ लोग सागर की भांति होते है जो स्वंय आगे आकर अपना पानी देता है, कुछ लोग नदी के समान होते है जँहा जाकर पानी लेना पड़ता है, कुछ लोग हेण्डपम्प के समान होते है जिससे परिश्रम करके पानी मिलता है, और कुछ लोग रेगिस्तान के समान होते है कितना भी प्रयास कर लो पानी की एक बूंद नही मिलेगी।
साध्वी सौरभप्रज्ञा म.सा. ने फरमाया की जीवन को सुंदर बनाने के लिए कुछ मंत्र है जिसमे पहला है सकारात्मक सोच दूसरा मन की निर्मलता, तीसरा दृष्टि को निर्मल रखना । एक बालक की आँखो की तरह हमें इस दुनिया को देखना है। बूरी नजरो से अच्छे व्यक्ति को भी देखोगे है तो बुराई ही नजर ही आएगी। अच्छी नजरो से बुरे व्यक्ति को देखे तो बुरा व्यक्ति भी आपको अच्छा लगेगा। चौथा है जब भी बोलो मीठी वाणी बोलो। कड़वे शब्दो से रावण ने भाई को भी दुश्मन बना लिया और विभीषण मे मीठे शब्दो से राम को अपना बना लिया । वाणी एक इको सिस्टम की तरह होती है, जो बोलोगे वह घुम फिर कर वापस वैसे का वैसा ही आएगा। दाँत कड़क होते है अतः टूट कर गिर जाते है वैसे ही कड़क बोलने वाला एक न एक दिन दाँत की भाँति जरूर गिरता है। जीवन में शांति बहुत कम है और चिंताओं का भूत सदा लगा रहता है।
मीडिया प्रभारी नीलेश बाफना ने बताया की पर्युषण पर्व दिनाँक 20 अगस्त से प्रारम्भ होंगे, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ द्वारा पूज्य महासती डा संयमलताजी मसा आदि ठाणा 04 के सानिध्य में पर्युषण पर्व के दौरान आठो दिन प्रवचन सहित समस्त धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सैलाना वालों की हवेली पर होंगे। कल के प्रवचन का विषय अहिंसा और दोपहर में खुल जाए सिम सिम प्रतियोगिता का आयोजन होगा। पुरुषों का प्रतिदिन प्रतिक्रमण नीमचौक स्थानक पर और महिलाओं का प्रतिक्रमण महासतीजी के सानिध्य में सैलाना वालो की हवेली पर होगा ।