रतलाम 19 अगस्त । महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत बीएलसी घटक के में दावा आपत्ति उपरांत पात्र पाये गये 84 हितग्राहियों की अंतिम सूची को महापौर परिषद ने अनुमोदन प्रदान कर सूची जिला कलेक्टर रतलाम को प्रेषित किये जाने के स्वीकृति प्रदान की।
आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के अन्तर्गत बीएलसी घटक के में दावा आपत्ति उपरांत पात्र पाये गये 84 हितग्राहियों की अंतिम सूची को महापौर परिषद ने अनुमोदन प्रदान कर सूची जिला कलेक्टर रतलाम को प्रेषित किये जाने के स्वीकृति प्रदान की। आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 1 एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित महापौर परिषद की बैठक में नगर निगम द्वारा 31 अगस्त से 2 सितम्बर तक आयोजित तीन दिवसीय श्री सत्यवीर तेजाजी मेला व 23 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किये जाने वाले 10 दिवसीय श्री कालिका नवरात्री मेले में प्रतिदिन रात्रि में नागरिकों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु निगम के सांस्कृतिक मंच पर उच्च स्तरीय गरीमामयी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करवाये जाने तथा मेले की अन्य विभिन्न व्यवस्थाऐं करवाये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामुभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त अनिल भाना, उपायुक्त करूणेश डण्डोतिया, कार्यपालन यंत्री महेश सिरोहिया, उपयंत्री राजेश पाटीदार, मनीश तिवारी, शिवम् गुप्ता, विनोद पाटीदार, निगम सचिव राजेन्द्र शर्मा के अलावा राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।