महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार पर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने सफाई मित्रों को किया रैनकोट का वितरण

रतलाम 19 अगस्त । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम के सफाई मित्रों को निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने रैनकोट का वितरण किया ताकि वर्षा ऋतु में सफाई का कार्य नियमित रूप से हो सके।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर सभी सफाई मित्रों से आव्हान किया कि वे अपने दायित्व का निर्वहन पुरी निष्ठा व ईमानदारी से कर रतलाम नगर को स्वच्छ बनायें।
इस अवसर पर नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य दिलीप गांधी, रामूभाई डाबी, प्रभारी स्वच्छता अधिकारी राजेन्द्रसिंह पवांर, सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी, झोन प्रभारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं सफाई मित्र उपस्थित थे।

Play sound