देरानी -जेठानी है साधना व दीपिका भरगट श्री संघ ने अभिनंदन पत्र भेंटकर किया बहुमान



रतलाम। आचार्य प्रवर पूज्य श्री उमेशमुनिजी म. सा. के सुशिष्य धर्मदास गणनायक प्रवर्तक पूज्य श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा. तथा मुनिमंडल एवं पुण्य पुंज साध्वी श्री पुण्यशीलाजी म. सा. व साध्वी मंडल के सानिध्य में गुरु समर्पण वर्षावास में त्याग – तपस्याओं का दौर चल रहा है। श्रावक – श्राविकाएं उत्साहपूर्वक समस्त आराधनाओं में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। यहां सीमा लोढ़ा, साधना भरगट व दीपिका भरगट ने मासक्षमण की कठोर तपस्या पूर्ण की। साधना व दीपिका देरानी-जेठानी है। महापौर प्रहलाद पटेल ने तपस्वी सीमा लोढ़ा के तप की अनुमोदना करते हुए तपस्वी का बहुमान किया। डीपी परिसर पर प्रवर्तक श्री जिनेंद्रमुनिजी म. सा. ने तपस्वी व तपस्वी के परिवार को खूब खूब धन्यवाद दिया। आयोजित धर्मसभा में श्री धर्मदास जैन श्री संघ द्वारा तपस्वियों का बहुमान किया गया। श्री संघ की ओर से कई आराधकों ने विभिन्न तप की बोली लेकर तपस्वी का शाॅल ओढा़कर माला पहनाकर बहुमान किया। वही धर्मसभा के पश्चात श्री संघ द्वारा गणनायक गौरव गाथा परिसर पर तपस्वी का अभिनंदन पत्र भेंट देकर अभिनंदन किया गया।