कविता अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है

जावरा (अभय सुराणा) । कविता अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है कविता से समाज में शांति आती है कविता ह्रदय को गुदगुदाती है तो कभी विकृतियों पर व्यंग करती है। कविता व्यवस्था में सुधार करती है उक्त बात डॉक्टर प्रकाश उपाध्याय ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाई जावरा के तत्वावधान में मालवा फेयर डील पर आयोजित काव्य गोष्ठी में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहीं। डॉ प्रकाश उपाध्याय ने कहा है कि आज जो भी कविताएं पढ़ी है वे सभी सुंदर एवं अपनी अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम रही है ।
उपस्थित कवि एवम शायरों ने अपने चुनिंदा रचनाएं सुनाकर आयोजन को ऊंचाइयों प्रदान की इस कार्यक्रम में डॉ प्रकाश उपाध्याय श्री रमेश मनोहरा श्री विजय कुमार जैन श्री ओम प्रकाश शिकारी श्री कुलकर्णी श्री छोटे खान श्री मनोहर सिंह चौहान मधुकर एवं कवियत्री श्रीमती लक्ष्मी जोशी ने कविता सुना कर वाही वाही लूटी। कार्यक्रम का सफल संचालन रमेश मनोहरा ने किया।