5 फरवरी को विशाल सनातन ध्वज यात्रा का लोकेन्द्र टॉकिज चौराहे पर भव्य स्वागत होगा

रतलाम । सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में सभी ब्राह्मण इकाईयों द्वारा परमपूज्य गुरूदेव श्री श्री 1008 श्री नर्मदानन्द बापजी की 12 ज्योतिलिंग दर्शन की 12 हजार कि. मी. लम्बी पद यात्रा करने के बाद प्रथम नगर आगमन पर 5 फरवरी को सुबह 10 बजे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सिविक सेन्टर से निकलने वाली विशाल सनातन ध्वज यात्रा का मंच बनाकर लोकेन्द्र टॉकिज चौराहे पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नगर की सभी ब्राह्मण इकाईयों से लोकेन्द्र टॉकिज चौराहे पर समय पर उपस्थित होने का निवेदन महासभा अध्यक्ष डॉ. अरूण पुरोहीत, महासभा महिला मण्डल अध्यक्ष संध्या उपाध्याय, डॉ. अमर सारस्वत, नरेन्द्र जोशी, सूर्यनारायण उपाध्याय, जगदीश उपाध्याय, डॉ. मुनिन्द्र दुबे आदि ने किया है।