मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर द्वारा बैठक में की गई

रतलाम । मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रस्तावित रतलाम भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा कलेक्टर श्री गोपालचन्द्र डाड द्वारा बैठक लेकर की गई। बैठक में मुख्यमंत्री आगमन के दृष्टिगत विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों की तैनाती, पुलिस व्यवस्था, वाहन व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में डीआईजी श्री सुशांत सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री सुनील पाटीदार, श्री इन्द्रजीत बाकलवार तथा व्यवस्था से जुडे सभी अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में डीआईजी श्री सक्सेना ने सुरक्षा व्यवस्था संबंधी बिन्दुओं और दिशा निर्देशों से अधिकारियों को अवगत कराया। आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों को ताकिद की।