गेहलोत- मंसूरी मित्र मंडल की ओर से 75 किलो वजनी पुष्पमाला से सम्मान

रतलाम । पूर्व गृहमंत्री श्री हिम्मतजी कोठारी का जन्मदिन 3 फरवरी को सुबह त्रिवेणी स्थित बकराशाला पर सादगीपूर्ण माहौल में गौवंश की सेवा कर मनाया।
इरशाद मंसूरी मित्र मंडल और गोपालसिंह गेहलोत द्वारा बकराशाला पर आयोजित कार्यक्रम में श्री हिम्मत कोठारी कोठारी कार्यकर्ताओं और मित्रजनों सहित हिस्सा लेने पहुंचे। यहां कोठारी ने गौवंश की सेवा का आयोजन कर गौवंश को हरा चारा और लापसी खिलाकर गौ सेवा की। इस दौरान गोपालसिंह गेहलोत-इरशाद मंसूरी मित्र मंडल की ओर से श्री कोठारी का साफा बांध, श्रीफल भेंटकर 75 किलो वजनी माला पहनाकर सम्मान किया।
सम्मान के प्रतिउत्तर में श्री कोठारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा के काम से कभी पीछे नहीं हटे। मूकपशुओं और गरीबों की सेवा के लिए हमेशा आगे रहकर सेवा के काम करते रहे। इस अवसर पर कन्हैयालाल डगवाल, महेश सोलंकी, गोपाल सोनी, बद्रीलाल परिहार, मिलन मेहता, धर्मेन्द्र अग्रवाल, तपन शर्मा, अरुण चौरडिय़ा, जुगनु डगवाल, रईस फ्रेन्ड्स टेलर्स आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी इरशाद मंसूरी ने दी।