मुख बघिर मासुमो के जीवन में फिल्म अहमियत की भूमिका

मंद बुद्धि बच्चों ने अपने आप को बड़े पर्दे पर देखा

रतलाम। जन चेतना परिषद बघिर एवं मंदबुद्धि दिव्यांग विघालय रतलाम अध्ययनरत बच्चों के एक दिन खुशनसीब भरा रहा अवसर था बडे़ पर्दे पर फिल्म अहमियत देखना जिसमें स्वयं बच्चों ने अभिनय किया अपने आप को देखकर आनंदित होकर कह उठे हमारी अहमियत बहुत अलग हैं फिल्म दिखाने व साथ ही खुशियाँ बाटने में वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश चंद्र व्यास सहयोगी बनें ।
आपने बताया की स्थानीय कलाकारों व स्थलों का चयन कर लोकप्रिय टेलीविजन अदाकारा लता सबरवाल अन्य बालीवुड कलाकारों को लेकर एक माँ बेटे के रिश्तों पर आधारित पारिवारिक फिल्म अपने आप में कुछ खास अहमियत बयां करता है समस्त नगरवासियों के लिए गौरव की बात है परिवार संग देखकर रतलाम की प्रतिभाशाली युवा पीढ़ी को हरसंभव आगे बढाने में सहयोग करें प्राचार्य सतीश तिवारी व स्कूल स्टाफ ने फिल्म के मुख्य भूमिका में कमलेश पाटीदार समस्त कलाकारों विशाल कुमार वर्मा का आभार व्यक्त किया।