प्रांतीय नेत्रदान प्रकल्प प्रभारी शेखर नाहर की भूमिका भी सराहनीय


जावरा (निप्र)भारत विकास परिषद शाखा जावरा के माध्यम से जावरा शहर नैत्रदान महादान के इस प्रकल्प को साक्षात करते हुए समाजजनों की सक्रियता से निरंतर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में संस्था लगी हुई है।
इस वर्ष का 16वा एवं संस्था का 77 वा नैत्रदान भारत विकास परिषद के सक्रिय सदस्य अंकित ,अमीत तलेरा पूज्य पिताजी स्वर्गीय सुरेश जी तलेरा का नेत्रदान डॉक्टर श्री ददरवाल जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ । इस नेत्रदान में प्रेरक भूमिका मोनू सियाल एवं संस्था सदस्य वीरेंद्र सिसोदिया की रही ।
संस्था से नैत्रदान मे प्रातीयं नेत्र प्रक्लप प्रभारी शेखर नाहर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पप्पूसिंह राठौर शाखा नेत्र प्रक्लप प्रभारी निलेश मेहता की उपस्थित मे संपन्न हुआ।
उक्त जानकारी संस्था कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग द्वारा दी गई।