उम्र के 100वें पड़ाव तक पहुंचने का दुर्लभ अवसर नसीब वालों को प्राप्त होता है – हार्दिक कटारा

जावरा ( अभय सुराणा)। ।उम्र के 100वें पड़ाव तक पहुंचने का दुर्लभ अवसर कुछ ही नसीब वाले लोगों को प्राप्त होता है। ऐसे ही लोगों में दूरसंचार विभाग रतलाम के 31 जुलाई 1982 को दूरभाष निरीक्षक (फ़ोन इंस्पेक्टर) पद से सेवानिवृत्त के. एस. बिस्वास हैं,। उक्त विचार हार्दिक कतरा ने व्यक्त किए।

श्री कटारा श्री विश्वास के जिन्होंने हाल ही में जुलाई 2025 को 102वें वर्ष में प्रवेश किया है, इस अवसर को चिरस्मरणीय और यादगार बनाने के लिए नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय (सीसीए ऑफिस) भोपाल की पहल के तहत इंदौर उप नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय से सीनियर लेखाधिकारी हार्दिक कटारा रतलाम आये थे। इनके विशेष आतिथ्य में श्री बिस्वास का सम्मान उनके निवास पर जाकर पुष्पमाला, शॉल, श्रीफल और मिठाई से स्वागत किया गया। श्री कटारा ने श्री बिस्वास को ई-पीपीओ की कॉपी भी दी।
इस अवसर पर माणकलाल कुरवारा, प्रकाश चंद्र कनेरिया, अभय काम्बली आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री बिस्वास ने अपने सेवाकाल के दौरान हुए अनुभवों को साझा किया तथा इस सम्मान से वे बेहद प्रसन्नता महसूस कर रहे थे। उपस्थित समस्त सदस्यों ने उनके सदैव स्वस्थ जीवन की मंगल कामना की। अंत में श्री बिस्वास के परिजनों ने आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी दिलीप कुमार पोरवाल ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Play sound