जीवो के प्रति संवेदना की भावना रख अपनी मनीबैंक से नन्ही बालिका ने जीवदया का कार्य किया

जावरा (अभय सुराणा) । जीवदया की भावना अपने परिवार के संस्कारों ओर उनके द्वारा बताए गए धर्म मार्ग को देखकर आती है इसे द्रष्टिगत रखते हुए सुराणा परिवार की दो नन्ही बालिका अद्विका एवम जीविशा सुराणा ने अपने जन्मदीन के उपलक्ष्य में पार्टी न करते हुए बल्कि अपने स्वयं के मनीबैंक से जीवदया के कार्य को सर्वोपरि रखा ओर गायों को आहार करवाया गया जो वास्तव में अनुमोदनीय है ।
जेसजी सेंट्रल द्वारा जीव आहार योजना के अंतर्गत गोशाला में जीवदया की गई इसके लाभार्थी दोनों नन्ही बालिका के जन्म उपलक्ष्य में रोनक दिव्या सुराणा परिवार थे। अद्विका जीविशा सुराणा का जन्मदीन मनाया गया एवम बहुमान किया । इस अवसर पर अध्यक्ष संजय सुराणा,अशोक लुक्कड़, शेखर नाहर, ललित जैन, रमणीक कांकरिया, सुरेंद्र कोलन, सुशील मेहता, अरविंद जैन, अतुल सुराणा, राजेश हिंगड़, दीपक हिंगड़, राजेश संघवी, नरेश मारवाड़ी, अमित कमल चपडोद , हंसा सुराणा, रीना हिंगड़, ज्योति सुराणा, अनिता कोलन विनीता मारवाड़ी आदि सदस्य उपस्तिथ थे उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रोहित चोरडिया ने प्रदान की।