
रतलाम। कलेक्टर तथा रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष श्री राजेश बाथम से जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के संचालक मंडल ने कलेक्टर कार्यालय में आज मुलाक़ात की। चेयरमैन प्रितेश गादिया, डिप्टी चेयरमेन सुशील मुणत, कोषाध्यक्ष संजय लुणिया, संचालक शरद जोशी,पूर्व उपाध्यक्ष एंव
संचालक डॉ. सुलोचना शर्मा, राजेश रांका, हेमंत मुणत, एडवोकेट सुनील पारिख, दिनेश बरमेचा ने श्री बाथम का पुष्प गुच्छ भेटकर स्वागत किया. उन्होंने सभी को बधाई देते हूए रेडक्रॉस सोसाइटी की गतिविधियों को गति प्रदान करने की सलाह देते हूए अनेक सुझाव दिये और कहा कि जन सहयोग से जन अपेक्षा के अनुरुप कार्य कर रेडक्रॉस के मानव सेवा के कार्य को आगे बडाएं। वर्तमान में संचालित वृद्धाश्रम,एम्बुलेंस संचालन दवाई की दुकानों, सहित अन्य गतिविधियों पर भी चर्चा की गई, पुराने कलेक्टोरेट परिसर में संस्था के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित संचालक मंडल शीघ्र ही पदभार सम्भालेगा ताकि वर्तमान में संचालित गतिविधियों का अध्ययन कर व्यवस्था का संचालन हो सके।
